.


आलापुर, अंबेडकर नगर, 10 नवम्‍बर। रामनगर विकास खंड के मगनपुर महिमापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मोहनलाल कनौजिया के पिता कर्मराज का शनिवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बिड़हरघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।ग्राम प्रधान के पिता कर्मराज के निधन की खबर पर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया वरिष्ठ अधिवक्ता सुनीत द्विवेदी जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्न यादव ग्राम प्रधान भीमलाल कनौजिया बलराम चौहान गजेंद्र यादव पिंटू कंतलाल राजन कन्नौजिया जितेंद्र पासवान जुगल किशोर कनौजिया  राजू यादव मनोज कुमार समेत कई अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।