.


अम्बेडकर नगर, 30 अगस्त।  à¤—ुरूवार को संयुक्त मजदूर संघ की महिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मजदूर संघ की महिला शक्ति की जिलाध्यक्ष साधना देवी ने की। संचालन संगठन मंत्री मीना प्रजापति ने किया। बैठक को सम्बोधित करती हुई साधना देवी ने कहा कि महिलाओं का शोषण करने वालों को छोड़ा नही जायेगा। पुरूषों की तरह महिलाओं की भी बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए। उन्होनें कहा कि महिलाएं मजदूरों के साथ मजदूरी करने में, किसान के साथ खेती करने में, और वैज्ञानिकों के साथ आविष्कार करने में तथा सेना में देश की सेवा करने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है लेकिन इन महिलाओं को हमारे ही बीच के लोग पैर की जूती समझकर इनका शोषण करने वाले को कभी बख्शा नही जायेगा। बैठक को मीना देवी राजभर ने बताया कि इन महिलाओं का अपमान कतई बरदाश्त नही किया जायेगा। बैठक में करोरा देवी, संगीता विश्वकर्मा, करोरा देवी, रेनू मौर्या, अनीता देवी आदि महिलाऐं मौजूद रही।