.


अम्बेडकर नगर, 30 अगस्त।  à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो वृद्ध समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार महरूआ थानान्तर्गत सुखईपुर निवासी निर्मली 80 पुत्र स्व0 रामचन्द्र महरूआ भीटी मार्ग पर खजुरी बाजार के निकट सड़क पार करते समय मोटर साइकिल की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुची डायल 100 पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। दूसरी सड़क दुर्घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत सीहमई कारीरात निवासी हीरा यादव 21 पत्नी सदाबहार शीतला आश्रम के निकट आटो से गिरकर गम्भीर रूप से घायल  हो गई। तीसरी सड़क दुर्घटना में महरूआ थानान्तर्गत बरामदपुर जरियारी निवासी चैतू 70 पुत्र गुरूदीन गांव के निकट ही मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन  की चपेट में आने से घायल हो गया। एक अन्य सड़क दुर्घटना में बसखारी थानान्तर्गत कौड़ाही निवासी महेन्द्र 45 घायल हो गये।