.


अम्बेडकरनगर, 27 अगस्‍त। करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध व एक महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। दोनों को गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार मालीपुर थानान्तर्गत सल्लाहपुर निवासी चन्द्र देव 65 पुत्र शिवमंगल घर में विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे। तार के कटे होने से वे बिजली की चपेट में आ गये। दूसरी घटना में इब्राहिमपुर थानान्तर्गत बिरसिंहपुर निवासी सूर्यमुखी 28 पत्नी रमेश घर में ही कटे तार की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से झुलस गई। उसे परिजनों द्वारा गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।