.


♦ एक की हालत गम्भीर


अम्बेडकरनगर, 19 अगस्त à¥¤ करंट की चपेट में आने से एक युवक व एक बच्चा गम्भीर रूप से झुलस गये। दोनों को अत्यंत गम्भीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के औलियापुर मोहल्ले के निवासी मनीष 38 पुत्र अच्छेलाल रविवार की दोपहर में घर में बिजली का बोर्ड सही कर रहे थे। इसी बीच करंट की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से झुलस गया। दूसरी घटना में अकबरपुर थानान्तर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी मो0 रईश का दो वर्ष का  पुत्र मो0 अवेश घर में खेल रहा था। नीचे लटके तार की चपेट में आ जाने से वह गम्भीर रूप से झुलस गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती मनीष की हालत गम्भीर बताई जा रही है।