.


आलापुर अंबेडकरनगर, 11 अगस्त । भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय के ससुर व अधिवक्ता संघ आलापुर के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ उपाध्याय के पिता सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट राममिलन उपाध्याय (84 वर्ष)का आकस्मिक निधन पैतृक गांव भीटी में हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।उनका अंतिम संस्कार चहोड़ाघाट स्थित श्मशानघाट पर कर दिया गया। उनके निधन पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री पंडित राकेश तिवारी पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा शिव प्रसाद शुक्ला मोहम्मद सईद अहमद रामअचल यादव जगन्नाथ मिश्रा समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं साथ साथ  तहसील के गणमान्य व्यक्तियों मे शोक की लहर दौड़ गई।राममिलन उपाध्याय के निधन पर सांसद शरद त्रिपाठी  विधायक अनीता कमल भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मिथिलेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष कपिलदेव वर्मा महामंत्री सुरेश कनौजिया अमरेंद्र कांत जिला उपाध्याय दशरथ यादव पूर्व विधायक त्रिवेणीराम  जयराम विमल रामकृष्ण पांडे आनंद जायसवाल उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज क्षेत्राधिकारी के के मिश्रा जय बजरंग ग्रुप के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा प्रमोद गुप्ता आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।