.



(AMBEDKER NAGAR, 29 MAY),  à¤¸à¤®à¤¤à¤¾ मंच जिला इकाई की बैठक कलेक्ट्रेट के निकट हुई जिसकी अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार दूवे ने संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कटेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व रक्षामंत्री किसानों, गरीबों व मजदूरों, मजलूमों के सच्चे हितैषी थे। उन्होने हमेशा किसान हितो के मुददो को काफी प्रमुखता से उठाया। कहा कि उनके 86वें जन्म दिवस के मौके पर पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जायेगी। जार्ज फर्नांडिस इस देश के सबसे बडे़ प्रख्यात मजदूर नेता थे। उन्होने किसानों, गरीबों व मजदूरों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी। जार्ज फर्नांडिस का जिले से बड़ा लगाव था। उन्होने जिले के लिए एक भर्ती मेला भी लगवाया था जिसमें 250 से ज्यादा लड़के सेना में भर्ती हुए और इसी तर्ज पर 2017 में भी सेना भर्ती मेला का आयोजन निश्चित हो गया है।